नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान के राज्य सभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

कोरोना महामारी के कारण इसे टाला गया था। आपको बता दें कि इन सभी सीटों के पिछली बार चुने गए प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कोरोना संकट के चलते निर्वाचन आयोग ने गत तीन अप्रैल को आदेश जारी कर इन सभी सीटों के लिए चुनाव अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिए था।

आपको बता दें कि राज्य सभा की 18 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया के बाद मतदान न होने कारण अभी तक लंबित था। इनमें आंध्र प्रदेश की चार, झारखंड की दो, मध्य प्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, राजस्थान की तीन, गुजरात की चार और मेघालय की एक सीट शामिल है।

मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में
कांग्रेस से बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13 मार्च को राज्य सभा चुनाव के लिए पर्चा भरा था। आपको बता दें कि वर्तमान में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया राज्यसभा सांसद हैं। इन तीनों सांसदों का कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है।

कांग्रेस ने प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पुन: उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना प्रत्याशी बनाया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *