सारनी। केंद्रीय सरकार ने कोरोना के चलते देश में लाक डाउन का फायदा उठाते हुए विद्युत संशोधन अधिनियम -2020 मे जो परिवर्तन किए है, उसके विरोध में 01-06-2020 को सांकेतिक काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया जाएगा। विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन शाखा सारनी के रीजनल जनरल सेक्रेटरी अंबादास सूने ने बताया कि संगठन यूनाइटेड फोरम का घटक है। विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन राष्ट्र हित ओर कर्मचारी हित में विधुत संशोधन अधिनियम का विरोध करता है। साथ ही 1 जून को पूरे देश में काले कानून का विरोध कार्यक्रम करता है। ज्वाइंट सेक्रेटरी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि यूनियन के सभी सदस्यो को बताया गया है। काली पट्टी बांधकर दि, 01-06-2020 को सभी कर्मचारी, पदाधिकारी विद्युत सुधार कानून में परिवर्तन के विरूद्ध प्लांट एवं कार्यालयों में काम करते हुए विरोध करेंगे।