सारनी। कोयलांचल नगरी के गांधी नगर मस्जिद चौक के पास रविवार को एक 14 वर्षीय बालिका अपने ही घर के बाथरूम में चुन्नी के फंदे पर झूलते मिली, जिसकी जानकारी परिजनों ने पाथाखेड़ा चौकी में दी। पाथाखेड़ा पुलिस के घटनास्थल पर पहुँचते ही परिजनों ने पुलिस को बताया कि बताया जाता है कि 14 वर्षीय बालिका ने उन्हें नहाने का कहकर गयी। जिसके बाद बालिका का कुछ पता ना चलने पर उनके द्वारा बाथरूम में देखा गया तो बालिका अपनी ही चुन्नी के फंदे पर झूलती मिली। वही पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि डब्ल्यूसीएल कर्मी की 14 वर्षीय पुत्री ने अपने ही चुनरी से बाथरूम में अपनी ही चुन्नी से फांसी लगाई। यह 14 वर्षीय बालिका परासिया से शनिवार को ही उसकी माता के साथ पाथाखेड़ा अपने घर आई हुई थी। फिलहाल बालिका ने अचानक क्यों फांसी लगा ली जांच का विषय है। बालिका का शव उतार कर पंचनामा बनाया गया हैं, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु घोड़ाडोंगरी भेजा गया, पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।