बैतूल। बैतूल जिले में किसानो को गेंहू खरीदी में हो रही समस्या और उपभोक्ताओ को मिल रहे भारी भरकम बिलो को लेकर शुक्रवार को सांसद दुर्गादास उइके के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर राकेष सिंह से मुलाकात कर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद एवं प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला शामिल थे। कलेक्टर एवं सबंधित अधिकारियो से दोनो समस्याओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने बताया कि चर्चा उपरांत ये तय हुआ है कि किसानो से गेंहू की खरीदी  होगी। जब तक गेंहू की पूरी खरीदी नही हो जाती तब तक चना की खरीदी नही होगी। उन्होने बताया कि चना खरीदी की अंतिम तिथी 10 जुन है यदि संभव हुआ तो इसकी तिथी बढाई जाएगी। श्री शुक्ला के अनुसार चर्चा के दौरान अधिकारियो ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि लाॅकडाउन के दौरान मीटर रींडिंग नही ली गई थी और साॅफटवेयर की त्रुटि के कारण बिलो में दो महिने की राषी जुड गई है। अधिकारियो का कहना है कि जिनके बिल में राषी अधिक आई वे घबराएं नही अगले माह के बिलो में इस अधिक ली गई राषी समायोजित कर ली जाएगी। साथ ही अधिकारियो ने कहा कि जिन उपभोक्ताओ को ज्यादा राषी के बिल मिले है वे अपनी सुविधानुसार ही राषी जमा करें। इसके साथ ही अधिकारियो का कहना था कि किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्षन काटा नही जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *