सारनी। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते विश्व के साथ ही हमारा भारत भी वैश्विक लडाई में 130 करोड़ देशवासियों के सुरक्षा के लिए खड़ा है। यह राष्ट्र रहेगा तो हम रहेंगे। देश पर महामारी के संकट के बादल छाए हैं। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने के नेतृत्व में  मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम का ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने मांग की है कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारी हो अथवा राज्य सरकार के कर्मचारी मंहगाई भत्ता उनका अधिकार है। सरकार की गलत नीतियो के कारण मंहगाई बढ़ती है। देश में लगभग 20 प्रतिशत नागरिक ही आयकर सरकार को देते हैं। जो आयकर देता है , उनके साथ सरकारे भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है।   यूनियन ने मांग की है कि सरकार मंहगाई भत्ता एवं पेंशनरों को मंहगाई राहत तत्काल बहाल की जाये। हाल ही में प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये का  देश को आर्थिक पैकेज दिया है। आर्थिक पैकेज मे विद्युत उद्योग को अनुदान नहीं  दिया है। विद्युत उधोग के बिना अन्य उद्योग का जीवन अंधकार मय है। इस ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र
के सांसद दुर्गादास उइके,आमला-सारनी विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे को भी दी गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम को ज्ञापन देते हुए । इस मौके पर विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के  पुनीत भारती,अमित सल्लाम, संतोष प्रजापति,अंबादास सूने उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *