किसानों को सशक्त बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाना, यही PM मोदी की दूरदर्शिता: गृह मंत्री अमित शाह

Estimated read time 1 min read

नई दिल्‍ली. देश में कोविड 19 महामारी (Covid 19) के कारण प्रभावित होती अर्थव्‍यवस्‍था को बल देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आत्‍मनिर्भर भारत मिशन (Atmanirbhar Bharat) के तहत 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया है. इसके बाद शुक्रवार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इस राहत पैकेज से किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं. इस पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मोदी सरकार की प्रशंसा की है.

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी सरकार का विश्वास है कि किसानों के कल्याण में भारत का कल्याण निहित है. आज किसानों को दी गई यह अभूतपूर्व सहायता मोदी जी की किसानों को सशक्त बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दूरदर्शिता को दर्शाता है. इसके लिए मैं पीएम मोदी जी और निर्मला सीतारमण जी को बधाई देता हूं.’
गृह मंत्री ने इस संबंध में कुछ अन्‍य ट्वीट भी किए. इसमें उन्‍होंने किसानों के उठाए गए कदमों की जानकारी दी. उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘मोदी सरकार ने लॉकडाउन में किसानों को राहत देते हु 74300 करोड़ रुपये की फसल को MSP पर खरीदा. पीएम किसान योजना से 18700 करोड़ रुपये उनके खाते में दिए गए. फसल बीमा योजना से 6400 करोड़ दिए गए हैं. विषम परिस्थितियों में भी किसानों के प्रति मोदी जी की यह संवेदनशीलता सम्पूर्ण विश्व के लिए अनुकरणीय है.’

More From Author

+ There are no comments

Add yours