आयोजक समिति कोरोना वीरों के सम्मान में करेगी भव्य कार्यक्रम का आयोजन
सारनी। दीनदयाल रसोई सारनी मे भोजन वितरण का कार्य 14वें दिन भी जारी है, संरक्षक रंजीत सिंह एवं सुधा चंद्रा ने बताया की दीनदयाल रसोई सारनी मे सभी सदस्य व दानदाताओ के सहयोग से भोजन वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के कोरोना वीर पुलीश प्रशासन, स्वास्थकर्मी, पत्रकार, सफाईकर्मियो का सम्मान करके दिनदयाल आयोजन समिति गौरानवित है। आयोजन समिति तहसीलदार, एसडीओपी सारनी, थाना प्रभारी सारनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, चौकी प्रभारी, डॉक्टर्स, नर्स का तहेदिल से आभार व्यक्त करती है और उम्मीद करती है की आने वाले दिनों में कोरोना वीरो के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। संरक्षक रंजीत सिह ने बताया की लॉकडाउन मे समाज का हर वर्ग बैतूल जिले मे जगह कोरोनावीरों का सम्मान करके यह बता दिया की, इस आपदा मे पुरा देश एकजुट है। पुरे देश कोरोनावीरों का सम्मान किया जा रहा है, जो अपनी जान जोखिम मे डालकर देश की सेवा कर रहे है। इसी क्रम में गुरुवार को शिवाजी प्रांगण मे भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भीम बहादुर थापा, रेवा शंकर मगरदे, राकेश सोनी, मुकेश यादव, सुनील माखोड़े, विनय मदने, धर्मेंद्र वर्मा, शिवम मालवीय, महादेव विश्वकर्मा, विनोद झरबड़े, नारायण झरबड़े, सुनील पाटिल, राहुल कापसे, निलेश माकोड़े, सुधाशु कवड़कर, नवीन ठाकरे, सतीश कोसे, अजय खत्री, संजू सोनी, नुकूल बारस्कर, सतीश सकतपूरिया, नितिन, अनिरूद्व, शैलेष सहित पंडित दीनदयाल विचार मंच के सभी विचारक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।