बैतूल। स्वास्थ्य विभाग के कोविड नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोविड केयर सेंटर्स में चिकित्सकों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित रहे। इन सेंटर्स पर संभावित मरीजों हेतु पूरी तैयारी रखी जाये। अधिकारियों से कहा गया है कि बाहर से आये नागरिकों के घरों पर पीली पर्ची अनिवार्यत: लगवाई जाकर उन्हें होम क्वारेंटाइन कराया जाए। समस्त विकासखंडों के खंड विस्तार प्रशिक्षकों को कोविड-19 जागरूकता के संबंध में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से ग्राम स्तर तक माईकिंग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उनसे कहा गया है कि माइकिंग के दौरान कोरोना बीमारी के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाए।  
बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ली गई बैठक में प्रायवेट प्रेक्टिसनर्स से सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों को सामान्य ओपीडी से अलग देखे जाने एवं ऐसे मरीजों की डेली रिपोर्ट लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे कार्य सतत् जारी रखे जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकासखंडों में कार्यरत् स्टाफ  द्वारा कोविड-19 मरीज के प्रवेश से भर्ती होने एवं सेम्पल लेने तक प्रक्रिया की मॉक ड्रिल कराने जाने हेतु निर्देशित किया गया।  
बैठक में जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी जिला नोडल अधिकारी कोविड-19 एवं अन्य सभी विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *