सारनी। अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कलेक्टर, सांसद एवं तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे शासकीय गेंहू खरीदी केंद्र चोपना में किसानो के द्वारा लाये जा रहे अधिकतर गेहू को समिति द्वारा खराब बताकर वापस कर दिया जा रहा है, जबकि 70 प्रतिशत तक चमक विहीन गेहू एवं 30 प्रतिशत अच्छा के रेशों में गेहू खरीदी का आदेश शासन द्वारा किया गया है। जो किसानों एवं समिति के समझ से बाहर है बारिश एवं ओला से पहले ही किसानो का फसल बर्बाद हो चुका है गेंहू नही बिकने से किसानों के पास आर्थिक संकट उत्तपन्न हो जायेगा, इसलिए इस नियम में शिथिलता बरतते हुए गेंहू की खरीदी की जाए या जिस भी किसान का गेहू खराब बता कर वापस किया जा रहा है तो तुरन्त फसल का मुआवजा दिया जाए, नही तो संगठन को अग्रिम कार्यवाही के लिये बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर संभाग संयोजक अजादिलाल कुशवाहा, इकाई के पदाधिकारी रंजीत एवं कोमल सिलुकर उपस्थित थे।