सारनी। क्षेत्र के युवा नेता के द्वारा एक अनोखी पहल चलाई जा रही हैं, जिसमें की उनके द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के पानी पिलाने के लिए आमजन को जागरूक हेतु सेल्फी विद बर्ड अभियान चलाया, जिसकी लोगो द्वारा काफी तारीफ भी की जा रही है। जानकारी देते हुए युवा नेता सिध्दार्थ साहू ने बताया कि भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह के सहमति पर युवा मेरे द्वारा सेल्फी विद बर्ड अभियान चलाया जा रहा हैं। युवा नेता सिध्दार्थ ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्मियों के सीजन सुरु हो गया है, जिसमे सभी पक्षियों पानी की आवश्यकता होती है, जिसको देखते हुए मेरे द्वारा यह पहल चलाई जा रही हैं। मेरी इस अभियं से आमजन जुड़ कर अपने-अपने घरों के ऊपर अपनी छत, पेड़ एवं जहाँ उनके घर पर पक्षी एकत्रित होते है वहाँ पानी भर कर रखे, जिससे असहाय, मूकबधिर पक्षियों को पानी पीने को मिल सके। साथ ही अपनी पानी रखते समय 1 फ़ोटो अवश्य लेवे एवं उसे सोशल साइट्स पर जरूर डाले जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो कर इस अभियान को आगे बढ़ाए एवं   पक्षियों मदद हो जाये एवं उनका जीवन बच जाए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *