पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता – बबला

Estimated read time 1 min read

पदभार ग्रहण के बाद बोले नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष
बैतूल।
 पार्टी नेतृत्व ने जिस विष्वास के साथ मुझे जिलाध्यक्ष का दायित्व सौपा है उसे मै पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए सभी के विष्वास पर खरा उतरने का पूरा पूरा प्रयास करूगां । उक्त विचार भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सोमवार को जिला कार्यालय विजय भवन में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ,वरिष्ठ नेता विजय शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सोषल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए। कुछ ही कार्यकर्ता उपस्थित हुए। साथ जिले के सभी मंडलअध्यक्ष , कोरोना महामारी के लिए बनाए गए विधानसभा समन्वयक वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। पदभार के पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाबा माकोडे ने पार्टी के प्रेरणास्त्रोत महापुरूषो के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी साथ ही ईमानदार एवं सक्रिय कार्यकर्ताओ की भागीदारी सुनिष्चित की जाएगी। उन्होने वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी मंडल अध्यक्षो से आग्रह किया कि बाहर से आ रहे मजदूरो के भोजन आदि कि व्यवस्था जरूर करें। इसके अलावा भी इस संकट के समय प्रभावितो की मदद हमारा लक्ष्य होना चाहिए। सांसद डीडी उइके ने कहा कि प्रदेष नेतृत्व ने राष्ट्रवाद से ओतप्रोत एक युवा को बागडोर सौपकर उचित निर्णय लिया है जिसका मैं स्वागत करता हूॅ। विधायक डा. योगेष पंडाग्रे ने कहा कि बबला शुक्ला की घोषणा के तुरंत बाद से युवाओ मे एक अलग तरह का जोष दिखाई दे रहा है। उन्होने कहा कि युवा मोर्चा में रहते हुए श्री शुक्ला की संगठन क्षमता  से हम सभी परिचित है। विष्वास है कि उनकी यह  क्षमता जिला संगठन में भी दिखेगी। प्रदेष कोषाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंषा है कि नई पीढी को नेतृत्व करने का अवसर दिया जाए। उसी सोच के तहत जिले मे एक युवा को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होने आषा व्यक्त की कि सभी वरिष्ठजनो के मार्गदर्षन में बबला शुक्ला जिले में पार्टी को नई उंचाईयां दिलाएगें। श्री खंडेलवाल ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने जहां लोकसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल की वहीं विपक्ष में रहते हुए जन आंदोलनो में माध्यम से जनता की आवाज को उठाया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वंसत बाबा माकोडे ने कहा कि बबला शुुक्ला के नेतृत्व में जिला संगठन और अधिक सफलताएं तय करेगा। इस अवसर पर श्री माकोडे ने उनके कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार ने एवं आभार गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने व्यक्त किया।विजय शुक्ला बने सांसद प्रतिनिधि – पदभार कार्यक्रम में प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सांसद दुर्गादास उइके की सहमति से वरिष्ठ नेता एवं भैसदेही कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष विजय शुक्ला को संसदीय क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि बनाने की घोषणा की । सांसद डीडी उइके सहित सभी ने प्रतिनिधी बनने पर विजय शुक्ला का स्वागत किया। श्री शुक्ला सांसद के प्रवास एवं कार्यक्रम सहित अन्य कार्य देखेगें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours