
सारनी। कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण रोजगार धंधे चौपट हो गए गरीबों के सामने भयंकर संकट उत्पन्न हो गया इस संकट से उभारने के लिए फाउंडेशन द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत दिव्यांगों के लिए मदद की जा रही है। दाताराम फाउंडेशन की प्रवीण गुगनानी के द्वारा बैतूल सारनी आसपास के क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए सहयोग किया जा रहा है। दाताराम अन्न योजना के अंतर्गत सारनी, पाथाखेड़ा में रविवार को चार दिव्यांग परिवारों को निःशुल्क राशन प्रदान किया गया। इस सेवा योजना के संचालक विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारी सुनील भारद्वाज ने बताया की हमें 100 दिव्यांगों को निःशुल्क एक माह का राशन दिया जाना हैं। जिसके लिए कोई जरूरतमंद हो तो बेझिझक होकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
+ There are no comments
Add yours