सारनी। चोपना पुलिस के माध्यम से क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टरों पर शिकंजा कसते हुए शनिवार को कार्रवाई की गई, जिसमें तीन ट्रैक्टरों को चोपना पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। जानकारी देते हुए चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि हमें को जानकारी मिल रही थी कि कुछ लोगों के माध्यम से अवैध रेत परिवहन किया जा रहा हैं, जिसके पश्चात शनिवार की सुबह से लेकर दोपहर तक शिवसागर स्थित तवा नदी पर अवैध रूप से रेत का खनन कर रहा है तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक एवं अन्य लोग मौके से भाग खड़े हुए परंतु पुलिस ने ट्रैक्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की, और ट्रैक्टर को जप्त कर चोपना थाने में लाया गया। वहीं इस मामले की सूचना खनिज विभाग को दी गई तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में तीनों ट्रैक्टरों के खिलाफ 379, 34 आईपीसी की धारा 3 के तहत कार्यवाही की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *