सारनी। कोयलांचल नगरी पाथाखेड़ा के बस स्टैंड के समीप एक चलती चार पहिया वाहन में रविवार को आग गई, हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की अनहोनी होने से पहले काबू पा लिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की सुबह 11-12 बजे के लगभग एमपी 52 सीए 0281 वाहन क्रमांक को लेकर चालक पाथाखेड़ा बस स्टैंड से जा रहा था कि अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं उठने लगा और उसमें आग लगने की आशंका होने पर तत्काल चालक में गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी के इंजन में आग लगने की जानकारी जैसे ही नपा के फायर अमले को लगी अमले से हरेन्द्र भारती, अजयनाथ, हरदेव ने तत्काल मौके पर पहुँचकर किसी बड़ी अनहोनी होने से पहले ही इस घटना पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय रहते चार पहिया वाहन से उठे धुंए पर काबू नहीं पाया जाता तो बहुत बड़ी घटना भी हो सकती थी परंतु कार चालक एवं फायर विभाग के अमले के सूझबूझ के कारण इस घटना को होने से रोका गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *