बैतूल। जिले के युवा हृदय सम्राट कुशल संगठन क्षमता के धनी आदित्य बबला शुक्ला के भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिले भर से लोग बधाइयां देने पहुंच रहे है।आज आमला क्षेत्र से उनके समर्थक बधाई देने बैतूल पहुंचे उन्होंने आज की महती आवश्यकता सेनेटाइजर और मास्क देकर बबला शुक्ला का सम्मान किया।और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। बबला शुक्ला के भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल है। बधाई देने वालो में मनीष मिसर भाजपा आई टी सेल जिला सह संयोजक,डॉ महेंद्र सिंह चौहान मनोज विश्वकर्मा,प्रमोद हारोडे,अकरम खान,मोहन देवड़े,हितेश राजपूत,कृष्णा भूमरकर,जयंत गोहे आदि साथ थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *