भोपाल। प्रदेश के मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोक नगर, गुना, सागर, रायसेन, इंदौर, देवास, धार, मंदसौर एवं आगर-मालवा के कलेक्टरों को सूचित करते हुए यह पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निम्नानुसार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा निकट भविष्य में की जावेगी।
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। गुरूवार को  कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश ने 15 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन आधिकारीयों को पत्र लिखकर इन जिलों में पडऩे वाली 24 विधानसभा सीटों पर निकट भविष्य में उप चुनाव होने की घोषणा के संबंध में सूचना देते हुए पत्र लिखा है। 
निर्वाचन आयोग से जारी इस पत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश ने प्रदेश के मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सागर, रायसेन, इंदौर, देवास, धार, मंदसौर एवं आगर- मालवा के कलेक्टरों को सूचित करते हुए यह पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निम्नानुसार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा निकट भविष्य में की जावेगी। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश ने यह पत्र जारी किया है। 
राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 22 कांग्रेस के बागी विधायकों ने मार्च में  विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद इन सभी पूर्व विधायकों ने सिंधिया के समर्थन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। जिसमें छह पूर्व मंत्री भी शामिल थे जो कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में मंत्री थे। वही दो सीटें विधायकों के निधन से खाली हुई है। जिनको मिलाकर प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *