स्वर्गीय राममूरत सिंह चौहान की स्मृति में जरुरतमंदो का कर रहे सहयोग

Estimated read time 0 min read

सारनी। पूरे देश मे कोरोना महामारी के समय समाजसेवी वर्ग प्रतिदिन आगे आकर असहाय जरूरतमंद लोगो की मदद कर रहे है प्रिंस सिक्युरिटी के संचालक ओमप्रकाश सिंह चौहान ने भी अपने पिता स्वर्गीय श्री राममूरत सिंह चौहान जी की स्मृति में अपनी मातृभूमि पाथाखेड़ा में जरुरतमंदो की सेवा का अभियान हाथ मे लिया है।उनके द्वारा  नगरपालिका सारणी सहित घोड़ाडोंगरी विकासखण्ड के आस पास के गाँव मे गरीब असहाय लोगों को खाद्यान्न सामान के वितरण की व्यवस्था की जा रही है।ओमप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि सभी वर्ग के लोग अलग अलग माध्यम से सहयोग कर रहे है इसी कड़ी में आदरणीय बाबू जी की स्मृति में हमारे साथियो द्वारा जरुरतमंदो को खाद्यान्न सामग्री एवं मेडिकल संबंधित व्यवस्था कर सहयोग किया जाएगा। जरूरतमंद व्यक्ति खाद्दान्न सामग्री के लिए जतिन अरोरा के मोबाइल नंबर 9977820077 एवं मेडिकल संबंधित आवश्यकतओ के लिए सुधीर सिंह से 7000548414 नंबर पर संपर्क कर सकते है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours