सारनी। जादू होने के शक में गांव के ही चार लड़को ने किया या बुजुर्ग मदरसा सरियाम का कत्ल किया था जिसका खुलासा करते हुए पाथाखेड़ा पुलिस ने किया। प्राप्त जानकारी अनुसार 12 मार्च को ग्राम छतरपुर का रहने वाले बुजुर्ग मदरसा सरियाम अपने खेत से गायब था, जिस पर परिजनो द्वारा मदरसा की तलाश खेत आस-पास तथा तवा नदी की तरफ खोज की। तब मृतक के बडे लड़के अंतराम सरियाम को अपने अन्य साथियों के साथ मृतक मदरसा सरियाम का शव 14 मार्च को तवा नदी के बीच में बने रेत के टीले में जामुन की झाड़ियों के बीच दबा मिलने पर उनके परिजनों द्वारा पाथाखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। जिनकी सूचना पर पाथाखेड़ा चौकी में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया। जिसमें जांच रिपोर्ट मतका की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया जाना पाया गया। थाना सारनी में अपराध क्रमांक 193/2020 पारा 302,201 भादवि कायम किया गया। मृतक मदरसा की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिये बैतूल पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र भदौरिया के आदेश पर अतिरिक्त पलिस अधीक्षक श्रध्दा जोशी के मार्गदर्शन पर सारनी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभयराम चौधरी द्वारा थाना प्रभारी सारनी महेन्द्र सिंह चौहान को आदेशित कर टीम का गठन किया गया। इस टीम के चौकी प्रभारी नितिन पान,उप निरीक्षक रवि ठाकुर, सहायक निरीक्षक अजय भाट, प्रधान आरक्षक अनतराम लोधी, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक गजानंद, आरक्षक गजानंद, आरक्षक सोनू, सैनिक विनोद, सैनिक सुभाष को रखा गया। उक्त टीम ने मेहनत कर छतरपुर ग्राम के ही मंगल परते पिता मनोहर परते 30 साल, दीपक पिता कृष्णा अहाके उम 19 साल, मोहन पिता झिस्तु अहाके उस 19 साल, दीपक पुर्व पिता नन्हे सिंह पूर्व उस 19 साल को मुखबिर सूचना व शंका के आधार पर उठाकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा मृतक मदरसा सरियाम की हत्या कर तवा नदी की रेत में गाड़ देने वाली बात स्वीकार की गई। आरोपियों ने बताया कि मदरसा सरियाम छतरपुर गांव के लोगों पर जादू टोना किया करता था जिससे दीपक पूर्व के बड़े पिताजी कुछ समय पहले बीमार पड गये थे, करीब तीन माह पहले मोहन अहाके के पिता भी बीमारी के कारण चल फिर नहीं पा रहे ये दीपक अहाके का भाई रूपेश अहाके मदरसा के जादू टोना से पागल हो गया था और मंगल परते का लड़का प्रांसु की पेशाब बार-बार चिपक जाती थी जिससे उसे पेशाब करने में तकलीफ होने लगी। इन चारों आरोपियों का मानना था की मदरसा सरियाम के द्वारा ही जादू टोना कर इनके परिवार वालो को परेशान किया जा रहा है, कुछ समय पहले इसी बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। 12 मार्च गुरुवार के दिन मंगल परते के लड़के प्रांसु की पेशाब में अचानक जलन हो जाने से मंगल परते को मदरसा पर अत्याधिक गुस्सा आया। उसी समय उसके घर मे आये दीपक अहाके, दीपक धुर्वे और मोहन अहाके को मंगल परते ने मदरसा को मारने की बात बोली जो सभी ने मदरसा को मारने के लिये अपनी-अपनी सहमती दी। फिर ये चारो मंगल के घर से ही शराब लेकर मदरसा के खेत के पास बने दीपक धुर्वे के खेत पर पहुँचे। जहां इन लोगों ने शराब पी उसी समय इन लोगो ने मदरसा को सायकिल से आते देखा तब मंगल ने मदरसा सरियाम को घुसा मारकर गिरा दिया और उसके दोनों हाथ पकड़ लिया। फिर दीपक धुर्वे और मोहन अहाके उसे लकड़ी से मारने लगे, दीपक अहाके ने मदरसा सरियाम के पैरों को पकड रखा था इन सभी लोगो के द्वारा लगातार मदरसा सरियाम के साथ की जा रही मारपीट से मदरसा सरियाम की मत्यु हो गई। जिसके बाद इन लोगों ने मदरसा सरियाम शव को तवा नदी के बीच में जामुन की झाडियों के बीच गाड़ दिया था। पलिस ने आरोपियो की निशादेही पर घटना स्थल से मदरसा की खून लगी पत्तियां, और मदरसा को मारने में इस्तेमाल की गई। लकड़ियां तथा अपराध में उपयोग की गई मोटर सायकिल जप्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सारनी पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश,जादू टोने के शक में कई थी आरोपियों ने हत्या
+ There are no comments
Add yours