नगर की दुकानें खुली आम जनता ने सोशल डिस्टेंस के साथ खरीदे सामान

सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) के एक पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात शासन के निर्देशानुसार बैतूल जिला कलेक्टर के माध्यम से 4 मई को आदेश जारी करते हुए कुछ चीज़ों को लेकर छूट दी गई। जिसके पश्चात आज मंगलवार 5 मई को जिला प्रशासन के लॉकडाउन में छूट बरतते हुए लगभग 1 माह 11 दिन बाद बाजार खोलने हेतु आदेश जारी किए गये हैं। इस आदेश के पश्चात विद्युत नगरी सारनी एवं कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में देखने को मिला की थोक एवं फुटकर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर निश्चित समय पहुँच गए एवं अपने-अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई के पश्चात सामग्री विक्रय करना शुरू किया। इस दौरान देखने मे यह भी मिला कि सारनी के शॉपिंग सेंटर, सारनी थाने के पीछे मौजूद मार्केट, पाथाखेड़ा में न्यू मार्केट, पुराना बाजार, प्रेमनगर, 2 नंबर सहित सभी नगरों में दूध डेयरी, मिष्ठान भंडार, बेकरी, पान एवं गुटका, किराना, पूजन सामग्री, हार्डवेयर, मेडिकल स्टोर सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिग सहित 5 बजे तक मिलाजुला असर रहा हालांकि इस समय तक व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जितने भी ग्राहक आये उनके माध्यम से सोशल डिस्टेंसिग के पालन के साथ सामग्री विक्रय की। इस दौरान व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पर धारा 144 का पालन करते हुए भीड़ जमा होने से भी रोकथाम हेतु सभी को समझाईश दी। दूसरी ओर सारनी क्षेत्र में एसडीओपी अभयराम चौधरी, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, पाथाखेड़ा क्षेत्र में चौकी प्रभारी नितिन पाल के द्वारा कही किसी प्रकार से इस छूट का उल्लंघन ना हो इसलिए गस्त करते हुए लगातार निगरानी रखी गई। वही जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 5 मई से देशी शराब दुकानों को भी खोलने के आदेश थे, लेकिन सरकार के निर्देश द्वारा जो गाइडलाइन है उसके अनुसार उन्हें खोलने में परेशानी हो रही है आहते भी खुलने की परमिशन भी नहीं है साथ जिस हिसाब से ठेके लिए है उस के अनुसार दुकान खोलने का समय नहीं मिल पा रहा है जो राशि सरकार को देना है वह निकलना मुश्किल है इसलिए आज शराब ठेकेदारों ने दुकान नहीं खोली सारनी, पाथाखेड़ा, बगडोना में मौजूद देशी एवं विदेशी शराब दुकान बंद मिली है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours