बैतूल। बैतूल शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई बैतूल के प्राचार्य ने जिले के सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षित कारीगरों से “कॉल कारीगर” ऐप पर पंजीयन कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग मध्यप्रदेश शासन समर्थित प्रथम श्रमणा सहकारी समिति मर्यादित भोपाल द्वारा संचालित इस ऐप के माध्यम से तकनीकी एवं घरेलू सेवा कार्यों से जोड़कर कारीगरों को सीधा रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसमें पंजीयन योग्य सेवाएं इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, प्लंबर, आरएसी टेक्नीशियन (एसी, रेफ्रिजरेटर रिपेयर), पंखा, कूलर, गीजर, आरओ, वाटर प्यूरीफायर, वॉशिंग मशीन, सीसीटीवी, पेंटिंग एवं होम क्लीनिंग आदि शामिल है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को पंजीयन के लिए वेबसाइट https://shramana.mp.gov.in/shramana या ऐप गूगल प्ले स्टोर से काल कारीगर ऐप डाउनलोड करें। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन एवं संपर्क नंबर 9039868001, 6263161677 अथवा शासकीय आईटीआई बैतूल कार्यालय या श्रम कार्यालय बैतूल में संपर्क कर सकते हैं।