• भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय मंदिर के समान होते है- हेमंत खण्डेलवाल
  • भाजपा के वटवृक्ष की छाया में आने के लिए लोग लालायित – नरेन्द्र सिंह तोमर
  • भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता उसका कार्यकर्ता आधारित संगठन है – श्री चन्द्रशेखर

भोपाल/मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर ने शुक्रवार को मुरैना स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय का लोकार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने नवनिर्मित कार्यालय का अवलोकन किया तथा यहां उपलब्ध आधुनिक व्यवस्थाओं, सुविधाओं और तकनीकी संसाधनों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता निर्माण की वास्तविक शुरुआत पार्टी कार्यालय से होती है। राजनीतिक दल के रूप में सरकार बनाना और संगठन का विस्तार करना महत्वपूर्ण है, लेकिन कार्यकर्ता को गढ़ने, उसकी विचारधारा को मजबूत करने और संगठन के प्रति उसके समर्पण को दिशा देने में पार्टी कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुरैना में जिला कार्यालय का निर्माण संगठन को नई ऊर्जा, ताकत और दिशा प्रदान करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि विशाल कार्यालय संगठन की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर के समान होते हैं। भाजपा देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो नेताओं के घरों से नहीं, बल्कि पार्टी कार्यालयों से संचालित होता है। भाजपा किसी व्यक्ति अथवा परिवार पर आधारित पार्टी नहीं, बल्कि विचारधारा, संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाला राजनीतिक संगठन है। यही विशेषता भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग और विशिष्ट बनाती है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनकर एक विशाल वटवृक्ष का स्वरूप ले चुकी है। भाजपा के वटवृक्ष की छाया में आने के लिए दुनिया भर के लोग लालायित है। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता उसका कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा में पद से अधिक महत्वपूर्ण दायित्व और व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण संगठन की विचारधारा है।

मुरैना का भव्य भाजपा कार्यालय देखकर मन आनंदित हुआ-डॉ. मोहन यादव

मुरैना के भव्य एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिला कार्यालय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं देखकर मन आनंदित हो गया। कार्यालय में उपलब्ध आधुनिक तकनीक और स्क्रीन के माध्यम से दिखाई गई व्यवस्थाएं संगठन की बदलती कार्यशैली और तकनीकी क्षमता का परिचायक हैं। पार्टी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में यह विश्वास होना चाहिए कि वह अपनी समस्या लेकर आया है तो उसका समाधान अवश्य होगा। कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं, विश्वास और उत्साह के अनुरूप कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं होना जरूरी है। किसी भी संगठन का कार्यालय केवल एक भवन नहीं होता, बल्कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं, संकल्पों और संगठनात्मक ऊर्जा का सशक्त केंद्र होता है। एक कार्यकर्ता के लिए पार्टी कार्यालय का निर्माण उतना ही सुखद, आत्मीय और गौरवपूर्ण होता है, जितना अपने स्वयं के घर का निर्माण। भाजपा की कार्यपद्धति में कार्यालय संगठन की गतिविधियों, बैठकों, कार्यकारिणी की बैठकों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन का प्रमुख आधार होते हैं। इन्हीं कार्यालयों से संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचती है तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने न केवल देश में, बल्कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में गौरवशाली पहचान स्थापित की है। ऐसे समय में संगठन के आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। मुरैना के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक चुनौती का मजबूती से सामना करते हुए भाजपा संगठन को सशक्त बनाया है। मुरैना सहित पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता समर्पण, निष्ठा और परिश्रम के साथ संगठन की विजय पताका को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

विशाल कार्यालय संगठन की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम– हेमंत खण्डेलवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने विशाल एवं आधुनिक संभागीय कार्यालय के निर्माण के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं इसमें योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय संगठन की दूरदर्शिता, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और सामूहिक संकल्प का परिणाम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके वे कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के संगठन और समाज की सेवा में निरंतर जुटे रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने गरीबों के दुख-दर्द को समझते हुए उनके आंसू पोंछने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाला राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ काम करने वाला कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार है। यह कार्यालय आने वाली पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। यहां से संगठन की नई योजनाएं बनेंगी और पार्टी का सेवा कार्य और अधिक गति प्राप्त करेगा। पार्टी कार्यालय प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मंदिर के समान होते हैं। भाजपा देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो नेताओं के घरों से नहीं, बल्कि पार्टी कार्यालयों से संचालित होता है। भाजपा किसी व्यक्ति अथवा परिवार पर आधारित पार्टी नहीं, बल्कि विचारधारा, संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाला राजनीतिक आंदोलन है। यही विशेषता भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग और विशिष्ट बनाती है।

नवीन कार्यालय संगठनात्मक चिंतन, विचार और कार्यकर्ता निर्माण का बनेगा केंद्र-नरेंद्र सिंह तोमर

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनकर एक विशाल वटवृक्ष का स्वरूप ले चुकी है। इस वटवृक्ष की छाया में आने के लिए दुनिया भर के लोग लालायित हैं। यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से निर्मित संरचना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण, संकल्प और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इस भवन में कार्यकर्ताओं के विचार-मंथन, चिंतन, प्रशिक्षण और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह चंबल संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं का नया घर है और मैं इस घर में प्रतिदिन आऊंगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यहां संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ प्रशिक्षण शिविर, वैचारिक चर्चा, कार्यकर्ताओं के संवाद और आगामी कार्यक्रमों की योजनाओं का प्रभावी संचालन हो सके। कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यालय ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनापन मिले, उसकी बात सुनी जाए और उसे संगठन के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हो। यह कार्यालय आने वाले समय में चंबल संभाग में भाजपा संगठन की गतिविधियों को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगा।

संगठन की शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है – श्री चंद्रशेखर

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता उसका कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा में पद से अधिक महत्वपूर्ण दायित्व और व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण संगठन की विचारधारा है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कार्यालय केवल पदाधिकारियों के बैठने का स्थान नहीं होता, बल्कि यह संगठन की जीवंत कार्यशाला होता है। यहां से कार्यकर्ताओं को दिशा मिलती है, विचारों का आदान-प्रदान होता है और समाज के बीच किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नवीन कार्यालय को संगठन के संस्कार, अनुशासन, प्रशिक्षण और सेवा का केंद्र बनाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के संकल्प के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि भवन की वास्तविक सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब यहां से निकली योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित होंगी और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ जनसेवा में जुटेगा।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना, संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, विधायक श्रीमती सरला रावत, पूर्व विधायक श्री गिर्राज दंडोतिया, ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत, विधायक श्री अंबरीष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *