- बोरदेही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
- 29 हरे गांजे के पौधे, कुल वजन 7.450 किलोग्राम, जप्त
- जप्त गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत 44,700 रुपये
- एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
आमला। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम बोदुड़ में मक्का की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजे के 29 हरे पौधे बरामद किए हैं।
थाना बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोदुड़ निवासी भूरा अखण्डे ने अपनी मक्का की बाड़ी में गांजे के पौधे लगा रखे हैं।
पुलिस टीम ग्राम बोदुड़ पहुंची, जहां आरोपी भूरा अखण्डे की मक्का की बाड़ी की जांच करने पर गांजे के हरे पौधे लगे हुए पाए गए। पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मौके से गांजे के कुल 29 हरे पौधे, जिनका कुल वजन 7.450 किलोग्राम है, जप्त किए गए। जप्त पौधों की अनुमानित कीमत 44,700 रुपये आंकी गई है।
उक्त कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर आरोपी भूरा पिता कल्लू अखण्डे, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बोदुड़ रैय्यत, थाना बोरदेही, जिला बैतूल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, उपनिरीक्षक पंचम सिंह उईके, सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह मेहर, सहायक उपनिरीक्षक मिंतलाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक नीरज शेडे, आरक्षक शशिकांत आरसे, आरक्षक रोहित भारती, आरक्षक उमेश विश्वकर्मा, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, आरक्षक चालक किशोर साहू एवं महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।