- नगर पालिका ने वार्ड स्तर पर आयोजित किए कार्यक्रम, बाबा मठारदेव मंदिर, पीएम आवास परिसर में भव्य कार्यक्रम, 25 सितंबर को सारनी आएगी सेवा ज्योति कलश यात्रा
सारनी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन देश भर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र मेंअभियान के प्रथम दिवस 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका क्षेत्र में 21 हजार से अधिक दीए जलाए गए।मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 2026 देश भर में चलाया जाने वाला एक बड़ा जन-संपर्क और समाज सेवा अभियान है। यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। निकाय क्षेत्र में अभियान के पहले दिन आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम हुआ। शाम 7 बजे नगर के सभी 36 वार्डों में स्थलों पर दीए जलाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, समस्त पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुए।प्रधान मंत्री आवास परिसर सारनी में नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीए जलाए गए। यहां भवनों को आकर्षक विद्युतीय रोशनी से सजाया गया। इसी तरह बाबा मठारदेव तलहटी मंदिर परिसर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया। यहां भी हजारों की संख्या में दीए जलाए गए। नोडल अधिकारी हितेश शाक्य, सहायक नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया सभी क्षेत्रों में सेक्टर एवं वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए थे। सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। पूरे नगर पालिका क्षेत्र में 21 हजार से ज्यादा आशीर्वाद के दीए जलाए गए। नगर पालिका परिषद सारनी कार्यालय, शाहिद स्मारक, बाबा साहब प्रतिमा सारनी, शोभापुर, विभिन्न मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थलों, रामरख्यानी स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा, आई लव सारनी, बगडोना प्वाइंट, सहित अन्य स्थलों पर आशीर्वाद के दीए जलाए गए।
25 को सारनी आएगी सेवा ज्योति कलश यात्रा
आगामी 25 सितंबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा सारनी आएगी। यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से यात्रा छिंदवाड़ा के लिए रवाना होगी। *अन्य कार्यक्रम भी होंगे* विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु विभिन्न संस्थानों में मेरे सपनों का भारत पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।