• आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में सवा करोड़ आशीर्वाद के दीप प्रज्जवलित किए जायेंगे -श्री हेमंत खण्डेलवाल
  • प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण के 25 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान‘
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मध्यप्रदेश की धरती पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ता
  • प्रधानमंत्री जी ने लोगों का जीवन खुशहाल बनाया, सभी प्रदेशवासी‘ आशीर्वाद का दीया‘ प्रज्जवलित करें


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर को इंदौर में राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ कर उज्जैन के रामघाट में शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया‘ प्रज्जवलित कर भजन संध्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान‘ में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। उनका मध्यप्रदेश की धरती पर प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत करने को तैयार हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी 17 सितंबर को इंदौर और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर ‘सेवा संकल्प अभियान‘में शामिल होंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोगों का जीवन खुशहाल बनाया है। लोगों का जीवन खुशहाल बनाने वाले प्रधानमंत्री जी को आशीर्वाद प्रदान करने 17 सितंबर को शाम 7 बजे सभी प्रदेशवासी आशीर्वाद का दीया प्रज्जवलि करें। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में सवा करोड़ आशीर्वाद के दीप प्रज्जवलित किए जायेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र के 50 लाख पट्टेधारी बनेंगे जमीन के मालिक, निःशुल्क रजिस्ट्री करा रही सरकार – डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी इंदौर के गांधी नगर मैदान से राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। पंजीयन प्रक्रिया के तहत मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के 50 लाख पट्टों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जा रही है। रजिस्ट्री के साथ ही पट्टेधारी जमीन के मालिक बन जायेंगे। रजिस्ट्री का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी इंदौर कार्यक्रम के पश्चात उज्जैन में ‘आशीर्वाद का दीया‘ प्रज्जवलित करेंगे। प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते जो उल्लेखनीय कार्य किए हैं, उन्हीं कार्यों की वजह से गुजराज देश के सबसे सशक्त राज्यों में शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने विकास के नित नए प्रतिमान गढ़ते हुए देश को वैश्विक स्तर पर बड़ी आर्थिक ताकत के रूप में स्थापित किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से यह बड़ी सौगात प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर मिल रही है। पार्टी के हम सब कार्यकर्ता उत्साह और उमंग से उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सेवा कार्यों का करेंगे शुभारंभ – श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत किए जाने वाले सेवा कार्यों में सहभागिता करने इंदौर और उज्जैन पधार रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद श्री नितिन नवीन जी का पहली बार मध्यप्रदेश में आगमन हो रहा है। पार्टी के प्रदेशभर के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के भव्य स्वागत व सेवा संकल्प अभियान की तैयारी में जुटे हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी 17 सितंबर को इंदौर में राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगंे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की परिकल्पना से साकार हो सका है। राज्य सरकार के स्वामित्व योजना में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 50 लाख लोगों को उनके पट्टे की रजिस्ट्री कराई जाएगी। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की यह योजना गरीबों के लिए वरदार साबित होगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी उज्जैन में ‘आशीर्वाद का दीया‘ प्रज्जवलित कर भजन संध्या में शामिल होंगे। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में सवा करोड़ आशीर्वाद के दीप प्रज्जवलित किए जायेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का इंदौर एयरपोर्ट से गांधी नगर मैदान तक होगा भव्य स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का गुरूवार 17 सितंबर को दोपहर इंदौर विमानतल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए भगवा कॉरिडोर बनाया गया है। केसरिया पताकाओं और वंदनवारों से पूरे मार्ग को सजाया गया है। इस भगवा कॉरिडोर के बीच सड़क के दोनों और से भाजपा कार्यकर्ता पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का इंदौर विमानतल से गांधी नगर मैदान तक ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।
उज्जैन में सदावल हेलीपैड से रामघाट तक होगा भव्य स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का उज्जैन के सदावल हेलीपैड से दत्त अखाड़ा होते हुए रामघाट तक भव्य स्वागत किया जाएगा। हेलीपैड से शंकराचार्य चौराहे ते सड़क किनारे मंच बनाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उज्जैन के महाकाल लोक के शिप्रा घाट पर 33 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाऐंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *