चोपना में व्यापारी संघ ने कलेक्टर डॉ. सोनवणे का किया आत्मीय स्वागत, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Estimated read time 0 min read

बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकासखंड के चोपना आगमन पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का व्यापारी संघ चोपना के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। बंगाली परंपरा के अनुसार तिलक, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं नागरिकों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाजार क्षेत्र के विकास, स्ट्रीट लाइट, सड़क चौड़ीकरण, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने चोपना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना के  अपग्रेडेशन के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। संवाद के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सहित अन्य शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को सभी योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराया जाए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours