- अजा मोर्चा की जिला जिला बैठक संपन्न

बैतूल । भारतीय जनता पार्टी की अजा मोर्चा की परिचयात्मक जिला बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा जिला प्रभारी मनजीत कलौसिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए सभी संगठनात्मक कार्यक्रम बूथ स्तर पर अभूतपूर्व रूप से सफल हो इसके लिए अनुसूचित जाति मोर्चे को समीक्षा और तैयारीयों के साथ जुट जाना है। श्री कलौसिया ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी के नाम से प्रसिद्व स्थलो को पंचतीर्थ के रूप में तैयार किया जा रहा है। बाबा साहब के सपनों को मोदी जी के नेतृत्व में आज का भारत सिद्व कर रहा हैं वहीं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव सरकार गरीब किसान और महिलाओं के लिए लगातार काम कर रही है। अगला वर्ष युवाओं को समर्पित होगा। जिसके लिए मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को युवाओं के बीच सरकार के संदेश को स्पष्ट रूप से पहुंचाने की महती जिम्मेदारी है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि अनुसूचित जाती मोर्चा भाजपा के प्रमुख मोर्चे में शामिल है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशोर बरदे के नेतृत्व में मोर्चा भाजपा के कार्यक्रमो के साथ साथ मोर्चे के सभी कार्यक्रमो को बूथ स्तर पर सफल बनाएगा। और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदो तक लेकर जाने के साथ साथ हितग्राहियों से भी सतत संवाद करना है। श्री पंवार ने कहा कि इन दिनों पार्टी का डिजिटिलाइजेशन का कार्य चल रहा है जिसमें मोर्चे के भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना प्रशिक्षण प्राप्त करें। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व व जिला संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमो में अब तक अच्छी सफलता मिली है। आने वाले दिनो में हर बूथ पर मोर्चा हर कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाएगां साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी गरीब तबके के बीच लेकर जाने का काम करेगा। बैठक का संचालन पूर्व जिला महामंत्री अशोक नागले ने किया और अंत मंे आभार मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मुकेश झारे, पूर्व मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश जौधलेकर, सहित मोर्चे के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours