बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजि‍क न्याय विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के प्रदेश के 33 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 203.56 करोड़ रूपये की पेंशन राशि अंतरित की। उन्होंने बैतूल जिले के 45,150 पेंशन हितग्राहियों के खाते में 02 करोड़ 70 लाख 90 हजार रूपये की राशि अंतरित की। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग रोशनी वर्मा, पेंशन हितग्राही विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा समाज के गरीब,  निराश्रित,  वृद्धजनों, कल्‍याणियों, परित्‍यक्‍ताओं, अविवाहिताओं एवं दिव्‍यांगजनों के लिए पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रति हितग्राही को प्रतिमाह 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *