बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष, प्रखर राष्ट्रवाद के प्रणेता डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस जिला भाजपा के संगठनात्मक 30 मंडलो में बूथ स्तर पर मनाया गया। बलिदान दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित श्रृद्वांजली सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद की प्रखर आवाज थे। डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान से राष्ट्रवाद की प्रेरणा को बल मिला। श्री मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नही चलेगें का नारा देकर काश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राणो का बलिदान दे दिया। डा. मुखर्जी शिक्षा विद होने के साथ साथ दूरदर्शी राजनेता थे। राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए उनका त्याग हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। श्री पंवार ने कहा कि धारा 370 हटाकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुखर्जी जी के संकल्प पूरा किया है। उनके विचार आज भी एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करते है। बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह काश्मीर हमारा हैं जो काश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है के गगनचुंबी नारे लगाते हुए एक नारा और दिया कि जहां जन्म लिए मुखर्जी वह बंगाल भी अब हमारा है। इस दौरान भाजपा कार्यसमिति सदस्य जितेेन्द्र कपूर, पूर्व जिलाध्यक्ष अलकेश आर्य, पिछडावर्ग प्रदेश मंत्री अतीत पंवार, अजा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश झारे, पूर्व जिला महामंत्री मनीष सिंह ठाकुर, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, नरेश फाटे, जिला सह कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवदी, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वरसिंह चंदेल, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, कैलाश धोटे, रघुनाथ लोखंडे, सतीश महाते, मनीष पांडे, दिलीप जावंजाल, प्रवीण वराठे, आशीष पंवार, नीलम वागद्रे, सरिता रघुवंशी, मनीष मिसर, शशिकांत साहू, राहूल वडुकले, कुणाल शर्मा, सतीश साहू, रवि हिराणी, चाणक्य राखडे सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जितेन्द्र कपूर के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर किया अभिनंदन – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित प्रदेश कार्यसमिति में बैतूल जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में श्री कपूर का जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार द्वारा तिलक लगाकर, पार्टी के अंगवस्त्र एवं शाल पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उत्साहित पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त कर प्रदेश नेतृत्व का आभार माना है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *