मुहर्रम पर्व को लेकर आमला थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न

Estimated read time 1 min read

आमला। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से आमला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद आमला से प्रकाश देशमुखभी उपस्थित रहे। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने उपस्थित नागरिकों से मुहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक आयोजनों को आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएमओ प्रकाश देशमुख ने नगर पालिका की ओर से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में प्रशासन द्वारा सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours