अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वनश्री उद्यान में होगा सामूहिक योग

Estimated read time 1 min read

सारनी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के वनश्री उद्यान में सामूहिक योग किया जाएगा। यह आयोजन फिट मंत्र स्टूडियो द्वारा कराया जा रहा है। यहां सुबह 6 से 7:30 बजे तक फिट मंत्र टीम द्वारा स्वस्थ्य जीवन के लिए योग अभ्यास कराया जाएगा। यह जानकारी फिट मंत्र स्टूडियो की संचालिका राखी गुप्ता द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर, शांत मन और खुशहाल जीवन के लिए योग बहुत जरुरी है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्वस्थ्य जीवन के प्रति जनजागरूकता के उद्देष्ट से फिट मंत्र टीम द्वारा एबी-टाइप कॉलोनी स्थित वनश्री उद्यान में निशुल्क सामूहिक योग कराया जाएगा। इसमें इच्छुक महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रस्तुति के लिए इन दिनों योग अभ्यास किया जा रहा है।वनश्री उद्यान एबी टाइप में सामूहिक योग हेमलता पांसे द्वारा कराया जाएगा। वहीं ताली योग भजन की प्रस्तुति कर्मेंद्र बेल के नेतृत्व में दी जाएगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours