एमपी के 4 जिलों का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखे ‘मिनट-टू-मिनट’ कार्यक्रम

Estimated read time 1 min read

राष्ट्रपति मुर्मू 18 जून से 22 जून तक एमपी में रहेंगी जिसमें वह बैतूल, खंडवा (ओंकारेश्वर), जबलपुर और श्योपुर (कुनो) में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि तौर पर शामिल होंगी।

भोपाल। देश की महामहिम द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 18 जून को मध्य प्रदेश के चार जिलों का दौरा करने आ रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एमपी में 22 जून तक रहेंगी जिसमें वह बैतूल, खंडवा (ओंकारेश्वर), जबलपुर और श्योपुर (कुनो) में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि तौर पर शामिल होंगी। प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया है जिसमें, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनके स्वागत एवं विदाई के लिए मंत्रियों को नियुक्त किया गया है। बता दें कि, राष्ट्रपति मुर्मू चार दिवसीय दौरे के दौरान बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम,ओंकारेश्वर मंदिर में धार्मिक आयोजनों, जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण भी करेंगी।

यहां देखे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट तो मिनट कार्यक्रमराष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह गुरूवार 18 जून को सुबह दिल्ली से निकलेंगी और सुबह 9.25 बजे इंदौर पहुंचेंगी। इसके बाद वे इंदौर से 9.35 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से बैतूल के लिए रवाना होगी। राष्ट्रपति सुबह 11.10 बजे बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होगी। इसके बाद 12.20 बजे ओंकारेश्वर के लिए रवाना होगी और 1.40 बजे वहां पहुंचेंगी और शाम 6.20 बजे भगवान ओंकारेश्वर की आरती में भाग लेंगी। द्रौपदी मुर्मू ओंकारेश्वर के एनएचडीसी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद जबलपुर और श्योपुर का दौरे पर जाएंगी।

इन मंत्रियों को सौंपी गई स्वागत और विदाई की जिम्मेदारीसामान्य प्रशासन विभाग ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया है जिसमें, राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनके स्वागत एवं विदाई के लिए मंत्रियों को नियुक्त (Ministers in Waiting) किया गया। नियुक्त किए मंत्री निर्धारित जिलों में पूरे समय राष्ट्रपति मुर्मू के साथ रहेंगे और आयोजनों की देख रेख करेंगे। विभाग द्वारा जारी लिस्ट में 18 जून को इंदौर में स्वागत की जिम्मेदारी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को दी गई है, जबकि 19 जून को विदाई के समय नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। 18 जून बैतूल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, 18 एवं 19 जून को खंडवा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, 20 एवं 21 जून को जबलपुर में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और 21 एवं 22 जून रीवा में नवीन नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला राष्ट्रपति की आगवानी एवं विदाई करेंगे। अंत में 22 जून को ग्वालियर में यह जिम्मेदारी फिर से तुलसीराम सिलावट को सौंपी गई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours