यादव सामान घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष बने राजेश तो सचिव बने पूरन यादव

Estimated read time 1 min read

सारनीl रविवार सलैया स्थित गीता मंदिर में हुई बैठक में यादव सामान घोड़ाडोंगरी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश उर्फ भोला यादव और सचिव पूरन यादव को बनाया गया हैं l बैठक रविवार दोपहर 1बजे से शुरु हुई l बैठक में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के गांव से सामाजिक बंधु उपस्थित हुए l सर्व प्रथम राधा कृष्ण का पूजन आरती पश्चात अध्यक्ष प्रक्रिया के लिए सात सदस्यों की चयन समिति का गठन हुआ चयन प्रकिया के बाढ़ ग्रामीण क्षेत्र से आए बंधुओ द्वारा अध्यक्ष पद के लिए आए आठ नमो के प्रत्याशियों से सहमति मांगी गई l मांगी गई सहमति में पांच उम्मीदवारों ने उक्त पद से लिए असहमति जताई l चयन समिति के पदाधिकारियों ने गहन मंथन -विचार के पश्चात् बाकुड़ निवासी युवा राजेश उर्फ भोला यादव को अध्यक्ष चुना गया है l
चयनित समिति द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने खचिली शादी, चीकट प्रथा , मृत्यु के बाढ़ होने वाले तेरव्ही में मृत्यु भोज को बंद कर अपने -अपने परिवार में करने करने का सुझाव दिया गया l बैठक में उपस्थित समाजित बंधुओ ने उक्त कुरुतियों को बंद करने का निर्णय लिया है l
पूर्व अध्यक्ष पुलचंद यादव का कार्यकाल विगत छ माह पूर्व ही समाप्त हो गया गया सामाजिक बैठक नहीं होने की वजह से कार्य आगे बढ़ाया गया था l गठित ब्लॉक समिति में एक उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, मीडिया प्रभारी और एक वरिष्ठ संरक्षण बनाया गया है l ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक गांव से दो -दो संरक्षक बनाया गया है ताकि गांव में बनने वाली समिति का नेतृत्व कर समाज को मजबूती प्रदान करें l

More From Author

+ There are no comments

Add yours