• खनिज एवं वन की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

बैतूल। खनिज एवं वन विभाग की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने खनिज विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत अवैध उत्खनन के विरुद्ध पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वन विभाग एवं परिवहन विभाग को भी अवैध माइनिंग के विरुद्ध कार्रवाई में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पर्यटन विकास के दृष्टिकोण से भौंरा से चुरना गेट तक सड़क उन्नयन कार्य प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों को जोड़ते हुए क्षेत्र में होमस्टे एवं अन्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने निर्देश दिए कि रामसर क्षेत्र में चयनित खदानों की नीलामी सुनिश्चित न की जाए।   

      वन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सारणी परिक्षेत्र में चिन्हित अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण से संबंधित अतिक्रमण के मामलों में संबंधित विभागों को राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने परिवेश पोर्टल पर वन भूमि संबंधी जानकारी दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। अतिक्रमण प्रभावित मोहदा, सांवलीगढ़ एवं गवासेन क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने पानी की समस्या से प्रभावित वन ग्रामों में पेयजल स्रोत विकसित करने के लिए वन विभाग एवं संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध कटाई के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत ग्राम स्तर पर वन अधिकार समितियों द्वारा तैयार किए गए प्रकरणों में शीघ्र आदेश जारी कराने के निर्देश दिए। टिमरनी एवं ग्राम खरवार के लंबित राजस्व प्रमाण पत्र संबंधी मामलों का निराकरण करने को भी कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों के वन विभाग से संबंधित अनुमति प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी वन श्री सुंदर निवेदन, अनुविभागीय अधिकारी वन श्री ध्रुव श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *