सारनी! ग्राम पंचायत से नगर परिषद बने घोड़ाडोंगरी की जनता नगर के विकास की बाँट जोह रही है । नगर परिषद बने लगभग 6 वर्ष हो रहे हैं नगर परिषद मैं हुए चुनाव को भी 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं पर नगर परिषद बनने पर जो आशाएं उम्मीद आम जनता को थी वह तो पूरी हुई नहीं। लेकिन आम जनता की परेशानियां बढ़ गई इन 6 वर्षों के दौरान कई सीएमओ आए और गए लेकिन नगर परिषद क्षेत्र की मूलभूत समस्या : बस स्टैंड पर शौचालय प्रतीक्षालय, साप्ताहिक बाजारों में शौचालय , पेयजल समस्या,प्रतिदिन पेयजल सप्लाई, आधा नगर आज भी हैडपम्प से पानी भरने पर मजबूर, बारिश के पानी की निकासी,नालो पर अतिक्रमण जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जनता तरस रही है।
शासकीय आबादी भूमि का मामला
घोड़ाडोंगरी की शासकीय आबादी भूमि 667 का मामला भी शुभ लाभ के चक्कर में विवादित कर रखा है। इस भूमि पर पीढियों से रह रहे लोग अपने अधिकार को तरस रहे हैं। वही शुभ लाभ के खेल में जमीन को बेचने के लिए नगर परिषद से एनओसी लेकर जमीन बिकने के बाद नामांतरण हो जाता है। लेकिन जो लोग पीढ़ियों से काबीज हैं वह आज भी फौती नामांतरण जैसे मूल नामांतरण को तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत के कार्यकाल में मनमर्जी पट्टा वितरण कर दिया गया जो भी परिवारों में विवाद का मुख्य कारण बना हुआ है। वर्तमान में फिर एक बार नगर परिषद में नई सीएमओ ने पदभार संभाला है । वर्तमान सीएमओ ज्योति सुनहरे अपनी दबंग कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं ।
क्या अब घोड़ाडोगरी का कुछ कायाकल्प होगा यह प्रश्न आम जनता के मन में चल रहा है। हमेशा कुछ नया करने के कारण सुर्खियों में रहने वाली सीएमओ ज्योति सुनहरे से क्षेत्र की जनता उम्मीद लगाए बैठी है की कुछ नवाचार घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में हो जिससे यहां का भी कायाकल्प हो जाए ।
दबंग कार्यशैली और व्यक्तित्व के कारण जानी जाने वाली सीएमओ ज्योति सुनहरे हमेशा ही चर्चाओं का केंद्र रही हैं जो अधिकारी कुछ नया करता है उसके साथ प्रशंसा और विवाद दोनों का गहरा नाता रहा है। ऐसी ही कुछ कार्यशाली के कारण वे जानी जाती रही हैं।
सहारनपुर में अपनी पदस्थापना के दौरान खुद के हाथों से बनाई हुई गणेश प्रतिमा का विधि विधान से स्थापना की थी। सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में गर्मी के दिनों में हुए मतदान के दौरान उन्होंने मतदाताओं और कर्मचारियों के लिए शरबत की व्यवस्था कराई। सारंगपुर में होटलो में सफाई का जायजा लिया । राहतगढ़ में एक दिन छोड़कर मिलने वाले पेयजल व्यवस्था को दूरस्त कराकर प्रतिदिन पानी की सप्लाई सुनिश्चित कराई। सारंगपुर में काम नहीं करने वाले अस्थाई कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए हटाने की कार्रवाई कर दी। टीकमगढ़ ,बड़ागांव धसान, सारंगपुर,सांची,रायसेन, दमोह पथरिया,बुधनी नगर परिषद में पदस्थ रही और अपनी कार्यशैली के कारण सुर्खियों में रही।
+ There are no comments
Add yours