सारनी। सारनी में निर्माणाधीन 660 मेगावॉट ईकाई निर्माण कार्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष ज्ञापन सौंपने से पुर्व हुई नारेबाजी बीजेपी के दलालों को जैसे शब्दों पर कांग्रेसी आपस में भिड़ते नजर आए, कुछ कांग्रेसी नारेबाजी कर कहते देखे गए की सिर्फ भाजपा के ठेकेदारों को ही काम आवंटित हो रहे है,और एक चयनित सूची मुख्य अभियंता को सौंपी गई है जिनको ही काम दिए जाने हेतु कहा गया है जैसे आरोप पर मुख्य अभियंता सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी ने कहा की मुझे किसी प्रकार कि न तो कोई सूची सौंपी गई है और न ही मेरे द्वारा किसी को कार्य देने हेतु अनुशंसा हो कि जा रही है, जिनको भी जो भी कार्य निर्माणाधीन इकाई के मिल रहे है वह संबंधित कम्पनी प्रबंधन के तय नियमानुसार मिल रहे होंगे, इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है।
मुख्य अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने स्थानीय कामगारों एवं ठेकेदारों को कार्य दिलाए जाने, पुरानी इकाइयों के ध्वस्तीकरण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन करने योग्य स्थानीय युवाओं को उनकी डिग्री के आधार पर रोजगार उपलब्ध करने कि मांग बाबत ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व में मुख्य अभियंता सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी,एस के लील्लोहरे को सौंपा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सारनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *