सारनी। बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वाधान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पी पी एल फोर, के शुभारंभ के अवसर पर म प्र पा ज क लि सारनी के मुख्य अभियंता एस के लिल्हौरे ने मुख्य अतिथि के रूप में रामरख्यांनी स्टेडियम रात्रिकालीन प्रतियोगिता का विधिवत पूजन अर्चन कर खेल का शुभारंभ किया व खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति का उत्साह वर्धन किया , प्रतियोगिता का प्रथम मैच दामडे लायन वर्सेस सतपुड़ा पैंथर के मध्य खेला गया जिसमें दमाडे लायन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 76 रन बनाए जवाब में उतरी सतपुड़ा पैंथर 67 रन ही बना पाई और दमाडे लायन विजेता रही दूसरा मैच बंगाल टाइगर वर्सेस ब्रह्मोस इलेवन के बीच हुआ जिसमें ब्रह्मोस इलेवन की जीत हुई,तीसरा मुकाबला सारनी किंग्स वर्सेस सारनी टाइगर के बीच खेला गया जिसमें सारनी किंग्स ने 47 रनों से यह मैच जीत लिया चौथे मुकाबले में रेड डायमंड विजेता रही एवं राउंड के लीग में पांचवे मुकाबले में पुनः दमाडे लायन ने जीत दर्ज की।