सारनी। जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिला महासचिव (बैतूल) विक्की सिंह के प्रथम गृह नगर आगमन पर मंगलवार शाम प्रेम नगर चौराहा पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विक्की सिंह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पटाखों की आतिशबाजी और बैंड-बाजे के साथ पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विक्की सिंह जी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर समाज और संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *