• सारणी–पाथाखेड़ा–शोभापुर में युवा बर्बादी की ओर, पुलीस के लिये चुनौती

सारनी। सारणी पाथाखेड़ा एवं शोभापुर क्षेत्र में इन दिनों आई पी एल के नाम पर सट्टे का अवैध कारोबार चरम पर है। यह केवल एक खेल नहीं रह गया बल्कि युवाओं के भविष्य को निगलने वाला जाल बनता जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई पुराने सट्टेबाज अब भूमिगत होकर भोपाल कटारा हिल्स के एक पाँश कालोनी से इस अवैध धंधे का संचालन कर रहे हैं। उनके गुर्गे पाथाखेड़ा सारनी शोभापुर बगडोना व पूरे जिले मे आइ डी और पैसे वसुली का कार्य कर रहे है। शाम होते ही क्षेत्र के युवा पाथाखेड़ा के प्रेमनगर, बसस्टेण्ड, मस्जिद चौक, पुराना बाजार, शिवाजी नगर व सारनी के जयस्तंभ चौक, शांपिग सेन्टर, मस्जिद चौक, शोभापुर के जैरी चौक, कैलाश नगर, बगड़ोना के छतरपुर चौक पर दाव लगाते देखे जाते है। आई पी एल शुरु होते ही इनके आकाओ पर पुलीस शिंकजा कसती सारे बुकी व सटोरी एक होकर पुलीस से सर्पक स्थापित करते देखे गये और यहा खतरे को देखते हुए भोपाल कटारा हिल्स से इनका संचालन कर रहे है भोपाल पुलीस की भी इन पर नजर है एक पाँश कालोनी मे भोपाल पुलीस दबिस देने से पहले ही इनके एक साथी द्वारा बाते लिक होने से यह बाल बाल बच गये इन्होने अपना लोकेशन बदल बदल कर आई पी एल का कार्य कर रहे। पुलीस ऐसी बुकी के काल डिटेल व लोकेशन ट्रेस करनी चाहिये और जिससे स्थानीय स्तर पर इनके गुर्गे पर सारनी पुलीस को नजर रखनी चाहिये। क्योकि सारनी पुलीस के पास इनके काले कारनामो की कुड़ली है क्योकी पिछले वर्षों मे बैतूल पुलीस ने दबीस देकर केस बनाये थे।
इस सट्टे की लत ने क्षेत्र के कई युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। शुरुआत में आसान पैसे के लालच में कदम रखने वाले युवा धीरे-धीरे कर्ज के दलदल में फंसते जा रहे हैं हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कई युवा भारी कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं तो कुछ अपराध की राह पर चल पड़े हैं चोरी झपटमारी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में युवाओं की बढ़ती संलिप्तता इसी का परिणाम है।
परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है माता-पिता अपने बच्चों को इस दलदल में फंसते देख बेबस हैं। कई घर आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके हैं और अनेक परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं यह केवल व्यक्तिगत नुकसान नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस पूरे अवैध नेटवर्क को संचालित करने वालों पर अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई सट्टा खिलाने वाले खुलेआम युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है ताकि इस जहर को जड़ से खत्म किया जा सके।
आई पी एल सट्टे के इस अवैध कारोबार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए इसके संचालकों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए और युवाओं को इस लत से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं!
यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में इसके परिणाम और भी भयावह हो सकते हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *