भोपाल। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। 824 सीटों पर हुए इस बड़े चुनावी मुकाबले को लेकर भोपाल में भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल बना हुआ है। समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है और जीत के दावों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दैनिक भास्कर से कहा कि कांग्रेस देश के नक्शे से गायब हो गई है। भाजपा कार्यालय में जश्न के माहौल के बीच कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीत की बधाई देते हुए मजाकिया लहजे में कार्यकर्ताओं से कहा कि झालमुड़ी मेरे लिए नई नहीं है। वो इसलिए क्योंकि कोलकाता में मेरी ससुराल है। उधर, जश्न के लिए पटाखे भी मंगा लिए गए हैं।
कुल 824 सीटों के चुनाव परिणाम आएंगे
देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल (294 सीट), तमिलनाडु (234 सीट), केरल (140 सीट), असम (126 सीट) और पुडुचेरी (30 सीट) में कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं।
बीजेपी-कांग्रेस सहित क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला
इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस समेत कई क्षेत्रीय दलों के बीच सीधा मुकाबला है। पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाम तृणमूल कांग्रेस, तमिलनाडु में DMK गठबंधन बनाम AIADMK-BJP, केरल में LDF बनाम UDF, असम में भाजपा बनाम कांग्रेस और पुडुचेरी में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला है।
एमपी से गए थे नेता प्रचार में
भाजपा ने इन सभी राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और विस्तार की रणनीति पर काम किया है, जबकि कांग्रेस ने भी गठबंधन के साथ अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए पूरा जोर लगाया है। मध्य प्रदेश से भी बीजेपी के कई सीनियर लीडर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए गए थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *