सारनी। भारतीय मजदूर संघ एवं सतपुड़ा ठेकेदार संघ एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में विधायक योगेश पंडाग्रे ने मजदूर संघों व ठेकेदारों को आश्वस्त किया कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी कि नव निर्मित 660 मेगावाट इकाई एवं कोयला खदानों में स्थानीय ठेकेदारों को कार्य नियमानुसार आवंटित करने व स्थानीय कामगारों को ही ठेके के कार्यों में रोजगार देने हेतु दोनों ही औद्योगिक संस्थानों में कार्य कर रही मुख्य कंपनियों को निर्देशित किया जाएगा।
सारनी स्थित सर्किट हाउस मे हुई ठेकेदार संघों कि बैठक में विधायक योगेश पंडाग्रे ने संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि कोयलांचल एवं सारनी में नवीन उद्योगों में स्थानीय लोगो को रोजगार प्राप्त हो यही हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा की कंपनी एवं ठेकेदारों को श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित वेतन का भुगतान हर हाल में कर मजदूरों को सुरक्षा उपकरण के साथ ही शासन द्वारा निहित सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा! कंपनी अथवा ठेकेदार द्वारा शोषण कि शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई सम्बन्धित द्वारा कराने निर्देशित किया जाएगा, उन्होंने मजदूर संघों से उनकी मांगों अथवा नियमानुसार प्राप्त होने वाली श्रम सुविधाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें उपलब्ध कराने हेतु कहा जिस पर वेकोली व सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में कार्यरत मुख्य कम्पनी प्रबंधन से बिंदुवार चर्चा कर उन्हें स्थानीय लोगों को नियमानुसार रोजगार प्रदान करने हेतु निर्देशित किया जा सके! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विशाल बतरा,भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, सतपुड़ा ठेकेदार संघ अध्यक्ष महेश चौहान, भारतीय मजदूर संघ रामनाथ यादव, राकेश नामदेव, सहित नागेंद्र निगम, नन्हे चद्रवंशी, राजबली सिंह, दीपक तिवारी, जगदीश आहुजा, नारायण सोलंकी, तिरुपति एरेलु, विनय मालवीय, अजय श्रीवास्तव, भोला मालवीय, विलाश लोनारे, विजय पड़लक, दिनेश साबले, अजमल खान, तरुण पाल, नन्हे सिंह, रामनाथ यादव, हेमंत धोटे, रूपेंद्र चौहान, तुलसी यादव, बंडू माकोड़े, संदीप वर्मा, आनंददीप सातनकर, राकेश नामदेव, सुनील भारद्वाज, सन्नी एरेलु, आदित्य पांडेय, नितिन राजपूत, आवेश निगम सभी ठेकेदार उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *