बैतूल। सदर क्षेत्र के दामा देव बाबा घाट, बडोरा पूल पर प्रातः 7 से 9 बजे तक चले अभियान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाएं, ग्रीन टाइगर्स, माँ माचना जन्मोत्सव समिति, 11 दोहे रामायण मण्डल, वार्डवासी, नगरपालिका सहित 55 श्रमदानियों ने नदी के जल से जलकुम्भी बाहर निकाली । माचना बैतूल की जीवनदायिनी व तवा में मिलकर यह माँ नर्मदा की सहायक नदी है, इसकी रक्षा करना हम सबका कर्त्तव्य है । मानव संकल्प और मानव श्रम से कोई भी कार्य सम्भव हो जाता है।
श्रमदान के पश्चात संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अभियान से ओर अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया । यह अभियान प्रति रविवार को प्रातः 7 बजे यह अभियान निरन्तर चलेगा । मानव श्रमदान के साथ ही नगरपालिका प्रशासन द्वारा मशीनों से भी जलकुम्भी निकाली जायेगी।
श्रमदान के पश्चात पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व माचना जन्मोत्सव समिति के संयोजक श्री आनन्द प्रजापति जी, ग्रीन टाइगर्स के प्रमुख श्री तरुण वैद्य जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर जी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, श्री श्याम टेकपुरे जी, श्री दिनेश सोनी जी ने सभी नागरिकों से अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया। आइये ! हम सभी अपने-अपने क्षेत्र की नदियों व जल स्रोतों को स्वच्छ करने हेतु अपना योगदान सुनिश्चित करें ।