• अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, भोपाल से आई कंसलटेंट टीम ने स्कूली बच्चों के साथ साझा किए अनुभवन, संरचनाओं का सर्वे किया

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा अभियान के सोमवार 27 अप्रैल को शोभापुर कॉलोनी स्थित भुजरिया घाट की श्रमदान के माध्यम से सफाई की। नाले में गाद अधिक होने के कारण नगर पालिका की जेसीबी की मदद से इसे निकाला गया। इसके बाद नाला और इस पर बना भुजरिया घाट स्वच्छ हो गया। नगर पालिका द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सार्वजनिक जलस्रोतों की सफाई का अभियान सतत जारी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं आम नागरिक मिलकर श्रमदान कर रहे हैं। सोमवार को वार्ड 31 एवं 32 के मध्य स्थित भुजरिया घाट शोभापुर की सफाई की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद गणेश महस्की, जफर अंसारी, रेखा भलावी, सरिता वागद्रे, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सोनी, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, गुरूस्वामी एरूलू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने श्रमदान कर इसे साफ किया। नाले में गाद ज्यादा होने के कारण नगर पालिका की जेसीबी से उसे भीतर से साफ किया गया। इससे इसका गहरीकरण भी हो गया। बारिश के दिनों में इसका पानी सुलभ तरीके से निकल जाएगा।
भोपाल से आए कंसलटेंट ने विद्याथर्थियों से लिया फीडबैक
भोपाल से आए कंसलटेंट अधिकारियों ने सारनी के स्कूलों के विद्यार्थियों से जल गंगा अभियान को लेकर फीडबैक लिया। नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों को जल संवर्धन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जलीय संरचनाओं का सर्वे किया। सारनी निकाय क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर कंसलटेंट टीम ने संतुष्टि जताई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *