सारनी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रति माह के अंतिम रविवार के दिन देशवासियों से मन की बात के जरिए संवाद करते हैं जिसका देश की करोड़ जनता जनार्दन इस कार्यक्रम का श्रवण करती है इसी के तहत 26 अप्रैल दिन रविवार को भाजपा मंडल सारणी के 54 बूथों पर मोदी जी के मन की बात के 133 वें प्रसारण को बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर सुना एवं भाजपा के संगठन ऐप पर शत प्रतिशत अपलोडिंग की इसी का परिणाम है कि भाजपा मंडल सारनी प्रदेश स्तर पर मन की बात श्रवण करने प्रदेश में 14 वें स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान पर रहा! भाजपा मंडल सारनी के मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार जी की कार्यकुशलता से प्रभावित होते हुए एवं लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी के विकास के प्रति लगनता को देखकर एवं मंडल प्रभारी राजेश आहुजा जी के मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता में नई जोश का परवाह होता है इस इसी कारण हर महीने होने वाले मन की बात कार्यक्रम को भाजपा मंडल सारणी के सभी मंडल पदाधिकारी ऊर्जावान कार्यकर्ता श्रवण करते है इस का परिणाम है कि भाजपा मंडल सारनी ने ये मुकाम हासिल किया है! आशा है कि आगामी संगठन के कार्यों में आप सभी कार्यकर्ता बंधुओ का सहयोग हमेशा इसी तरह मिलता रहेगा आप सभी कार्यकर्ताओं को बधाई हार्दिक शुभकामनाएं।