• होगी दादा परशुराम बेस्ट फोटो अवार्ड प्रतियोगिता

घोड़ाडोंगरी। भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव (परशुराम जन्मोत्सव) 19 अप्रैल 2026 को पूरे देश में आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) पर भगवान विष्णु के छठे अवतार के प्रकटोत्सव पर घोड़ाडोंगरी में भी ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा दादा परशुराम बेस्ट फोटो अवार्ड मेहंदी प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों में समाज के अधिकाधिक लोग भाग लेंगे।
बताया गया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा 19 अप्रैल को दादा परशुरामजी की पूजा अर्चना कर हवन किया जायेगा ततपश्चात शाम 5 बजे नगर के दुर्गा चौक स्थित प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर से निकाली जाएगी। शोभायात्रा निकलने के निर्धारित रास्ते भी तय किये गए शोभायात्रा के पश्चात भोजन प्रसादी होगी।
समाज द्वारा आज का खुलासा पोर्टल के माध्यम से एक अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 19 अप्रेल दादा परशुरामजी के जन्मोत्सव पर दादा परशुराम जी के साथ सेल्फी या फोटो को इस पोर्टल पर अपलोड करना है जिसमें लोगों से अपनी फोटो पर अधिक से अधिक वोटिंग कराना है सबसे ज्यादा वोट जिस फोटो को मिलेंगे उसे क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय घोषित किया जा कर ईनाम दिया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने समाज के अध्यक्ष प.सुनील शर्मा ने सभी सामाजिक बन्धुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित हो यह आयोजन पूरे समाज का है इसलिए इसे सफल बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *