सारनी। देश की आधी आबादी को सशक्त और सम्मानित स्थान देने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरा है। यह ऐतिहासिक निर्णय महिलाओं को राजनीति में भागीदारी का सशक्त अवसर प्रदान कर लोकतंत्र को नई ऊर्जा देगा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” केवल नारा नहीं बल्कि एक सशक्त संकल्प है। मोदी सरकार ने हमेशा महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उज्ज्वला योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मातृत्व वंदना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, और अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
इसी क्रम में सारणी नगर मंडल की भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री ज्योति डहेरिया ने क्षेत्र की सभी माताओं बहनों एवं महिलाओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा है कि वे इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करें और अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें 9667173333 पर मिस कॉल देकर “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज करें उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं बल्कि भारत की नारी शक्ति के सम्मान अधिकार और उज्ज्वल भविष्य की नींव है हर महिला की भागीदारी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी जब नारी सशक्त होगी तभी भारत समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा।