घोड़ाडोंगरी। महाकाल सेवादार समिति घोड़ाडोंगरी द्वारा विगत तीन वर्षों से आयोजित किए जा रहे वार्षिक रक्तदान शिविर की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी समिति के युवाओं ने घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान कर सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति के युवाओं ने यह संकल्प लिया कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को रक्त की कमी के कारण बैतूल न जाना पड़े, और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रक्त उपलब्ध कराया जा सके। समिति का संदेश था – “आपका रक्त किसी के लिए जीवन बन सकता है।” इस सेवा कार्य में स्वास्थ्य विभाग घोड़ाडोंगरी और बैतूल के स्टाफ एवं अधिकारियों का विशेष सहयोग मिला। महाकाल सेवादार समिति ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

रक्तदाताओं में शामिल प्रमुख सेवादार एवं समाजसेवी
प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी, पं. वासुदेव तिवारी, पंकज साहू, रूपेश भोरवंशी, मनोज प्रजापति मार्शल, शुभम महतो, राजा इमरान खान, मुकेश मोहबिया, मुकेश तुकाराम साहू, राकेश टाटा साहू, संतोष चौकीकर, निहार मासोदकर, शुभम साहू, विकास आरसे, रैदास धूर्वे, संतोष वरकड़े, लक्ष्मीनारायण खातरकर, घनश्याम प्रजापति, जितेंद्र मालवीय, बादल सलाम, अखिलेश दुबे, राहुल साहू, गोविंद साहू, योगी बुद्धनाथ, संजय सलाम, सीता खातरकर, रोहित सलाम, पवन तुमडाम, गजराज मालवीया सहित अनेक समर्पित युवा शामिल रहे। इस आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि यदि युवा सेवा के लिए संगठित हों, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *