• आरएसएस के सामाजिक समरसता विभाग द्वारा सर्व हिंदू समाज के साथ होली मिलन समारोह किया आयोजित

आठनेर। सामाजिक समरसता विभाग आठनेर द्वारा धूमधाम से होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम में प्रत्येक जाति,बिरादरी,पंथ के लोग उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मातंग समाज के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बलिराम खंडारे ने की। मंच पर सामाजिक समरसता विभाग संयोजक आशुतोष चौहान उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुलताई जिला प्रचारक अभिजीत मिश्रा ने कहा कि होली और रंगपंचमी का यह रंग बिरंगा पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है।सकल हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोता है।सभी मतभेदों को भुला कर पूरे हिंदू समाज को एक होकर उत्सव को मनाना चाहिए।देश में कई षड्यंत्रकारी शक्तियां हिंदू समाज को तोड़कर चिन्ह भिन्न कर कमजोर करना चाहती हैं।हमें यह षड्यंत्र सफल नहीं होने देना है।सभी जाति,पंथ,बिरादरी को मिलकर श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है और इसे परम वैभव पर ले जाना है। इस होली में प्रत्येक भारतवासी को देशभक्ति के रंग से सराबोर होना चाहिए।

कार्यक्रमों में सभी तियों,पंथ,बिरादरियो के प्रमुख,आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला समरसता संयोजक कैलाश आजाद एवं खंड संयोजक दिनेश मकोड़े द्वारा किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *