सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 11 में गुरुवार 9 जनवरी को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इस अवसर पर शिविर में कुल मिलाकर 160 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 156 आवेदनों का मौके पर निरागरण किया गया। शेष 4 आवेदन अन्य विभागों के होने के कारण उन्हें हस्तारित किए गए।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत वार्ड 11 केरला भवन में गुरूवार 9 जनवरी को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद भीमबहादुर थापा, वार्ड पार्षद हरिता शांति पाल, उपयंत्री कमलेश पटेल, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, प्रभारी रामराज यादव, कमल बिहारे, प्रशांत डेहरिया, सद्दाम अंसारी, प्रवीण आम्रवंशी, दीपक मोहबे इस शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में प्राप्त 160 में से 156 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। इनमें संबल, आयूषमान, नल कनेक्शन, जन्म मृत्यु एवं ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान ही अधिकतर आवेदनों का निराकरण कर दिया गया। इस दौरान शिविर में लंबित 4 आवेदन अन्य विभागों के होने के कारण संबधित विभागों को उन्हें हस्तांतरित किया गया। शिविर में महिला बाल विकास विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।