सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 17 में नगर पालिका पेविंग ब्लाक फिक्सिंग का कार्य करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार समेत अन्य लोगों ने वार्ड में निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

वार्ड क्र. 17 में मंगल भवन, शिव मंदिर एवं विश्वकर्मा मंदिर के पास पेविंग ब्लाक लगाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। कार्य को नगर पालिका द्वारा करीब 17 लाख रूपए से स्वीकृति प्रदान की गई। इसके बाद यहां पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद गणेश महस्की, उपयंत्री रविंद्र वराठे व अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सड़क किनारे पेवर ब्लाक लगने के बाद यहां का सौंदर्गीकरण हो जाएगा। उन्होंने समय पाल को समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जी.पी. सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष राजेश समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *