लूट के वारदात को अंजाम देने वाले सारे आरोपी गिफ्तार

Estimated read time 0 min read
  • पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव व उनकी टीम ने सुझबुझ से लूट की घटना 24 घण्टे मे अपराधियो को गिफ्तार किया

सारनी। कोल नगरी के शोभापुर में हुई डकैती के सभी 10 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें एक नाबालिग है। पकड़े गए आरोपी आमढाना, पाथाखेड़ा, शोभापुर और शोभापुर गांव के हैं। रिटायर्ड कोलकर्मी और उसके परिवार पर डकैत पहले से नजर रखते थे। दरअसल कुंवरलाल बुआडे की पत्नी केसर हमेशा ही गहने पहने रखती थी। जिसे देखकर डकैतों ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्य कब कहां जाते हैं। घर में कौन आता है। क्या काम करते हैं। कितने बजे सोते हैं। यह सब जानकारी जुटाने के बाद 28 सितंबर की रात डकैतों ने रिटायर्ड कोलकर्मी के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सभी ने बुजुर्ग महिला केसर से लूटे गहने आपस में बांट लिए और फरार हो गए। एक, दो दिन तक तक सभी सामान्य रहे। कुछ ने तो उक्त एरिया जहां वारदात को अंजाम दिया है। उसके भी राउंड लगाए। हालाकि डकैत यह भूल गए थे कि जहां चोर, लुटेरे सोचना बंद करते हैं। वहां से पुलिस सोचना शुरू करती है। पुलिस ने भी साइबर, बुखबिरो और अपने स्तर पर डकैतों की शिनाख्त करना शुरू किया। जिसमें अरे ही दिन कुछ नाम सामने आए। लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ पता नहीं। यह समझकर चाल चलने दी। इसके बाद एक एक कर सभी आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोचकर पूछताछ की। जिसमें पूरा मामला स्पष्ट हो गया।

यह है डकैती के आरोपी

रिटायर्ड कोलकर्मी के घर डकैती करने वाले आरोपियों में राकेश खंडेलवार, कल्लू सरियाम, राज मरकाम राजू, दीपक, रोहित, अफसार, अजय विश्वकर्मा, राहुल झा और एक नाबालिग शामिल है। इसमें तीन आरोपी आमढाना, दो पाथाखेड़ा, दो शोभापुर गांव और शभापुर के है। सभी पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 310(2), 311 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को पाथाखेड़ा पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर आरोपियों के विरुद्ध पहले से विभिन्न धारा में प्रकरण दर्ज है।

आरोपियों से जब्त गहने

पुलिस ने सभी 10 आरोपियों की निशानदेही से वारदात के बाद बांटे गए गहने जब्त कर लिए। जिनमें तीन मंगलसूत्र, सोने के कंगन, कान के टाप्स, अंगूठी और पायल शामिल है। बताया जा रहा है कि डकैतों ने सिर्फ महिला के साथ मारपीट कर पहने हुए गहने लूटे थे। नकदी नहीं। जब्त गहनों का बाजार मूल्य लाखों में है।

तीन थानों की छह टीमें लगी रही

डकैती की वारदात के बाद से ही पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में सारनी टीआई अरविंद कुमरे, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव, थाना चोपना और रानीपुर पुलिस की छह टीमों ने कई ठिकानों पर दबिश देकर 48 घंटे के भीतर सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। डकैती जैसी गंभीर वारदात होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। लेकिन समय रहते पुलिस ने ताबड़तोड़ कारवाई कर सभी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। इससे लोगों में भय का माहौल कम हुआ है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours